फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   crime

नाबालिग ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस ने अंतिम संस्कार रोका

Fri, 02 Jul 2021 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
crime
अछल्दा (औरैया)। थाना क्षेत्र के गांव मकरंदपुर में शुक्रवार सुबह किशोरी ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के बाद परिजन पुत्री का अंतिम संस्कार कर रहे थे। इसी बीच सूचना पर पहुंची पुलिस ने अधजला शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

अछल्दा थाना क्षेत्र के गांव मकरंदपुर निवासी महेंद्र राजपूत की पुत्री (17) ने कमरे में रस्सी से फांसी लगा ली। पिता ने बताया कि सुबह खेत पर था और पत्नी घर के बाहर जानवरों की देखरेख करने गई थी। लौटकर आने पर पुत्री के फांसी लगाने की जानकारी हुई।
विज्ञापन

घटना के बाद परिजन पुत्री का अंतिम संस्कार कर रहे थे। तभी किसी ने यूपी 112 पर फोन कर दिया। सीओ मुकेश प्रताप सिंह समेत अछल्दा थाना प्रभारी तारिक ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर अंतिम संस्कार कर रहे परिजनों को रोका। सीओ ने बताया कि कुछ हिस्सा ही जल पाया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर सच्चाई का पता लग सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने तीन संदिग्ध पकड़े
औरैया। देवकली चौकी पुलिस ने गांव मिहौली में ओवरब्रिज के नीचे से तीन संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से एक कटर व देसी तमंचा बरामद हुआ है। कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को मिहौली गांव स्थित ओवरब्रिज के नीचे से रामनगर फ्रेंडस कालोनी इटावा निवासी भारत सिंह, पिंडार्थू कानपुर देहात निवासी अब्दुल सलाम, मोहल्ला मदार दरवाजा औरैया निवासी अमित गुप्ता को गिरफ्तार किया। सीओ सिटी सुरेंद्र नाथ यादव ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है। (संवाद)
अगवा किशोरी मिली, आरोपियों पर कार्रवाई नहीं
अछल्दा (औरैया)। थाना क्षेत्र के गांव नगला भजू निवासी एक महिला ने पुत्री को अगवा किए जाने का आरोप लगा पुलिस से शिकायत की थी। पुलिस ने किशोरी को तलाश कर परिजनों को सौंप दिया। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न होने पर पीड़िता ने एसपी से शिकायत की है। किशोरी की मां ने बताया कि कुछ लोग उसकी पुत्री को पांच दिन पहले अगवा कर ले गए थे। थाना प्रभारी तारिक खान ने बताया कि किशोर के कोर्ट में बयान होने के बाद ही आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी। अभी किशोरी का डॉक्टरी परीक्षण कराया जाएगा। (संवाद)

दहेज हत्या के आरोपियों को भेजा जेल
औरैया। सदर कोतवाली पुलिस ने दहेज हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। कोतवाली पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों विश्वनाथ, पवन कुमार व नीता के खिलाफ दहेज हत्या करने का आरोप है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed