{"_id":"60ad3c1f8ebc3eac94654eb5","slug":"crime-auraiya-news-knp6304018112","type":"story","status":"publish","title_hn":"फौजी की मौत के मामले में पिकअप चालक पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फौजी की मौत के मामले में पिकअप चालक पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
बेला(औरैया)। थाना क्षेत्र के गांव याकूबपुर में मंडी के सामने तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से जान गंवाने वाले सेवानिवृत्त फौजी के मामले में पुलिस ने पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने पिकअप को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार किया है।
लालगांव निवासी सेवानिवृत्त नायब सूबेदार ओमप्रकाश शर्मा (58) सोमवार की शाम याकूबपुर निवासी अपने पुत्र रमन के घर पैदल जा रहे थे। याकूबपुर मंडी के सामने इसी बीच पीछे से आ रही पिकअप ने उन्हें टक्कर मार दी। परिजन उन्हें इलाज के लिए कानपुर ले जा रहे थे।
रास्ते में फौजी ने दम तोड़ दिया था। उधर, घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सोमवार को ही पिकअप को कब्जे में लेकर उसके चालक जयकरन निवासी याकूबपुर को हिरासत में ले लिया था। देर रात मृतक के पुत्र रमन के शिकायती पत्र पर जयकरन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। थाना प्रभारी निरीक्षक पप्पू सिंह ने बताया कि पिकअप चालक पर अभियोग दर्ज किया गया है। जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।