{"_id":"5fe395058ebc3e3c87152068","slug":"crime-auraiya-news-knp6017551165","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत
विज्ञापन
बेला(औरैया)। ग्राम करौली में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगा रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मां उमा देवी पत्नी स्व. परागी राजू निवासी ग्राम गौरी लक्खा थाना चौबेपुर ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री नीलम की शादी 21 जून 2019 को थाना बेला क्षेत्र के ग्राम करौली निवासी दीप सिंह निवासी नीमहार से की थी। बेटी के ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे।
कई बार पुत्री ने इस बात की जानकारी दी। जिसके बाद मंगलवार की रात्रि में ससुरालीजनों ने मिलकर उसकी बेटी नीलम की हत्या कर दी। मां की तहरीर के आधार पर थाना पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही सूचना पर मौके पर पहुँचे अपर पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित ने जल्द घटना का खुलासा करने का थाना प्रभारी निरीक्षक को निर्देश दिए है। पुलिस का कहना है कि शाम को पति ने किसी बात को लेकर मारपीट की थी। इसके बाद सुबह उसका शव बिस्तर पर मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।