फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   crime

दबंगों ने किया हमला, फायरिंग

Mon, 14 Dec 2020 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Dec 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
crime
फफूंद (औरैया)। दयालनगर गांव में रविवार की रात किराने की दुकान पर सिगरेट पीने से रोकने पर दबंगों ने काफी बवाल किया। मारपीट करने के साथ पथराव कर बाइक क्षतिग्रस्त कर दी। दहशत फैलाने के लिए फायरिंग की। यही नहीं घर में घुसकर मारपीट की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

दयालनगर निवासी सोनू अली पुत्र सईद अली ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि रविवार की रात आठ बजे गांव में नह अपने फूफा पप्पू की किराना की दुकान पर खड़ा था। इस दौरान गुड्डू उर्फ विजय, रवि निवासी खानपुर, धर्मेंद्र कुमार निवासी खानपुर, संजय निवासी गांव बढुआ दुकान पर आए और सिगरेट लेकर पीने लगे। दुकान पर सिगरेट पीने से मना करने पर गाली गलौज करने लगे।
विज्ञापन

ग्रामीणों के आने पर चले गए। लगभग एक घंटे बाद 30-40 लोग आए और पथराव शुरू कर दिया। मारपीट की और बाइक क्षतिग्रस्त कर दी। आरोपी छत पर चढ़ गए और वहां से दीवार तोड़ घर में घुसकर मारपीट की। बहन नगमा के साथ भी मारपीट की। गांव वालों के आने पर दबंग भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने खानपुर, बिलरायी व बढुआ गांव में दबंगों की तलाश में छापा मारा। इस दौरान बढुआ में पुलिस ने एक आरोपी संजय को पकड़ लिया। सोमवार को पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया। एसओ राजेश सिंह ने बताया कि सिगरेट पीने को लेकर विवाद हुआ था एक पक्ष ने घर मे घुसकर दो लोगों के साथ मारपीट की और बाइक तोड़ दी थी। मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed