{"_id":"5fd65e528ebc3e3ead4e344a","slug":"crime-auraiya-news-knp599728285","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड से लटकता मिला युवक का शव, पोस्टमार्टम के लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड से लटकता मिला युवक का शव, पोस्टमार्टम के लिए
विज्ञापन
अजीतमल (औरैया)। गांव चैनी का पुरवा में युवक का शव गांव के बाहर पेड़ पर फंदे से लटकता मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों ने आत्महत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
गांव चैनी का पुरवा निवासी अजय कुमार उर्फ मुल्ला (28) पुत्र स्व. परमानंद का शव रविवार की सुबह गांव के बाहर एक खेत में पेड़ से लटकता मिला। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी मृतक के परिजनों और कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतारा और पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
कोतवाली निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि अजय अविवाहित था। मृतक की मां मालती देवी ने आत्महत्या की सूचना दी। मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।