{"_id":"5fd113628ebc3e3d517336cf","slug":"crime-auraiya-news-knp5989715192","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपाचे सवार बदमाशों ने महिला की सोने की जंजीर व नकदी छीनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपाचे सवार बदमाशों ने महिला की सोने की जंजीर व नकदी छीनी
विज्ञापन
बिधूना/एरवाकटरा। एरवाकटरा की बरौना कलां चौकी क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने देवर व बच्चे के साथ बाइक से मायके जा रही महिला की बाइक को ओवरटेक करके रोक लिया। तमंचे के बल पर महिला के जेवर व नगदी छीन लिया।
एरवाकटरा थाना क्षेत्र के नगला अतबल निवासी धर्मवीर पुत्र मेहरबान सिंह ने पुलिस को तहरीर दी है कि बुधवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे अपनी भाभी सोनम पत्नी सतीश कुमार उर्फ इंद्रेश कुमार को अपनी बाइक से सोनम के मायके खितौरा छोड़ने जा रहा था। जैसे ही उनकी बाइक बरौना कलां चौकी क्षेत्र के गांव दलालपुर के पास रोड पर पहुंची।
तभी पीछे से आए बाइक सवार तीन बदमाशों ने उनकी बाइक को ओवरटेक करके रोक लिया। जहां बदमाशों ने भाभी सोनम के तमंचा लगाकर गले में पहनी सोने की चेन, सोने का मंगलसूत्र तथा सोने की छह अंगूठी छीन ली। इसके बाद घटना को अंजाम देकर बदमाश कुदरकोट की ओर भाग गया। घटना की सूचना पाकर बरौनाकलां चौकी इंचार्ज दिनेश शंकर चौबे व उमरैन चौकी इंचार्ज देवेंद्र प्रसाद पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। इंचार्ज थानाध्यक्ष वीरपाल सिंह ने बताया कि धर्मवीर की तहरीर पर मामला रिपोर्ट दर्ज कर लुटेरों की तलाश की जा रही है।