{"_id":"5fce729d8ebc3ecfbb33c023","slug":"crime-auraiya-news-knp5986085130","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे के बाद लगाया जाम, कार चालक को बांधकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे के बाद लगाया जाम, कार चालक को बांधकर पीटा
विज्ञापन
बेला (औरैया)। बेला-बिधूना मार्ग स्थित गांव बांधमऊ में तेज रफ्तार कार की टक्कर से साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद कार अनियंत्रित होकर खड्ड में गिर गई। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। इस बीच ग्रामीणों ने कार चालक को पकड़ कर पेड़ से बांधकर जमकर धुनाई की। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस दो घंटे की मशक्कत के बाद जाम खुलवा सकी।
बेला थाना क्षेत्र के बेला-बिधूना मार्ग पर गांव बांधमऊ में सोमवार की शाम तकरीबन चार बजे बेला की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बेकाबू कार ने साइकिल सवार गांव प्यारीपूर्वा निवासी रामविलास (50) को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित कार सड़क के दूसरे किनारे पर खड्ड में जा गिरी। भीड़भाड़ भरे बाजार में हुई घटना से अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। काफी देर के बाद भी पुलिस के न पहुंचने पर ग्रामीणों ने घायल को निजी वाहन से बिधूना सीएचसी में भर्ती कराया। इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों व महिलाओं ने राजमार्ग पर झाड़ियां आदि रखकर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त कार सवार तीन लोग मौके से फरार हो गए। कार चालक इटावा के उदी बाजार निवासी मोहम्मद नाजिम को ग्रामीणों ने पकड़कर पेड़ से बांधकर जमकर धुनाई कर दी। लगभग डेढ़ घंटे बाद मौके पर पहुंची थाने की पुलिस ने अधमरे कार चालक को हिरासत में लिया तथा जाम खुलवाने का प्रयास किया। काफी देर बाद पुलिस के समझाने बुझाने पर ग्रामीणों ने जाम खोल दिया।
तब तक ही एक किसी अराजकतत्व द्वारा घायल की मृत्यु हो जाने की खबर फैला देने से उत्तेजित ग्रामीणों ने पुन: जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे बिधूना कोतवाल, बेला थाना पुलिस व भारी पुलिस व पीएसी बल ने लोगों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया। गंभीर अवस्था के चलते चिकित्सकों ने घायल को सैफई रेफर कर दिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक पप्पू सिंह ने बताया तहरीर मिलने पर आग की कार्रवाई की जाएगी।