{"_id":"5fcd22878ebc3ecf5f1ce6f1","slug":"crime-auraiya-news-knp5984238175","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंभीर हालत में सड़क किनारे पड़ा मिला क्लर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंभीर हालत में सड़क किनारे पड़ा मिला क्लर्क
विज्ञापन
मुरादगंज (औरैया)। गांव रतनीपुर स्थित बौद्ध बिहार में रविवार की सुबह सड़क किनारे एक कालेज का क्लर्क जली हुई अवस्था में मिला। परिजनों का आरोप है कि उसे तेजाब डालकर जलाया गया है।
गांव रतनीपुर स्थित बौद्ध बिहार में रविवार की सुबह सड़क किनारे एक युवक घायल अवस्था में मिला। युवक की पहचान इटावा के भरथना निवासी ब्रजेश यादव के रूप में हुई, वह फफूंद रोड स्थित जिला पंचायत इंटर कालेज में क्लर्क के पद पर कार्यरत है।
सूचना मिलने पर पहुंचे परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। प्रधानाचार्य प्रमोद यादव ने बताया कि वह नशा करता है और ड्यूटी भी कम करता है। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी सुरजीत सिंह ने बताया कि क्लर्क की मानसिक हालत ठीक नहीं समझ में आ रही है। उधर, परिजनों को अस्पताल में तेजाब से जलने की बात चली। इसके बाद उसे जलाने का आरोप लगाया हुए जांच की मांग की है।
विज्ञापन
कार खड्ड में गिरी, तीन घायल
अजीतमल (औरैया)। मुरादगंज से पहले अयाना रोड पर रविवार को कार खड्ड में गिरने से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कोतवाली क्षेत्र के गांव शाहपुर तुमहरिया निवासी निकुंज पुत्र कुमार भाई अपने दो साथियों के साथ शनिवार की देर शाम कार से अयाना से वापस आ रहे थे। मुरादगंज से पहले अयाना रोड पर कार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खड्ड में पलट गई। इस हादसे में कार सवार निकुंज, पवन पुत्र बाबूराम निवासी टड़वा, अतनेश कुमार पुत्र मित्र प्रकाश निवासी प्रेम नगर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अजीतमल स्वास्थ केंद्र पर भर्ती कराया गया। निकुंज व पवन को सैफई रेफर कर दिया गया है। (संवाद)