{"_id":"5fc7d6cf8ebc3e9bfb488eaf","slug":"crime-auraiya-news-knp597634513","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौच के लिए गई महिला का शव मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौच के लिए गई महिला का शव मिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहार (औरैया)। बेला थाना क्षेत्र के गांव बहादुरपुर में शौच के लिए गई महिला का शव सरसों के खेत के पास मिला। हत्या का आरोप लगा परिजनों ने काफी देर तक शव उठने नहीं दिया। एसडीएम ने पहुंचकर परिजनों को समझाबुझाकर व आर्थिक मदद दिलाने का आश्वासन दिया। तब जाकर परिजनों ने शव उठने दिया।
गांव बहादुरपुर निवासी सुनीता देवी (46) पत्नी स्व. जय प्रकाश मंगलवार शाम लगभग साढ़े छह बजे घर से शौच जाने की बात कहकर निकली थी। रात में भी वह घर वापस नहीं पहुंची। पुत्र सर्वेश ने परिजनों व ग्रामीणों के साथ रात में ही उनकी तलाश शुरू की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। सुबह लगभग आठ बजे ग्रामीणों ने गांव के बाहर सरसों के खेत के पास शव पड़ा होने की सूचना दी।
परिजन मौके पर पहुंचे और हत्या किए जाने की आशंका जताई। पुलिस ने शव उठाने का प्रयास किया तो परिजनों ने मना कर दिया। एसडीएम बिधूना राशिद अली व डिप्टी एसपी अमित कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को समझाया तथा किसान बीमा व शासन से अन्य आर्थिक मदद दिलाने का आश्वासन दिया, तब परिजनों ने शव उठने दिया।
विज्ञापन
डिप्टी एसपी अमित कुमार ने मौके पर पहुंचकर डॉग स्क्वॉड व फारेंसिक टीम को बुलाकर जांच पड़ताल कराई व सैंपल एकत्रित कराए। पुत्र सर्वेश ने बताया कि उसके पिता जय प्रकाश की सात साल पहले बीमारी के चलते मौत हो गई थी। वह तीन भाई व एक बहन हैं। दो भाइयों की शादी हो चुकी है। पुलिस ने बताया कि महिला की मौत की सही वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगी।