{"_id":"5fbfee888ebc3e9b78183dea","slug":"crime-auraiya-news-knp596499974","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार मालिक से लेनदेन को लेकर मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार मालिक से लेनदेन को लेकर मारपीट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिबियापुर (औरैया)। बरात में कार भेजने वाले कार मालिक एवं वर पक्ष के बीच रुपयों के लेनदेन को लेकर मारपीट हो गई। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर अपहरण, मारपीट एवं लूटपाट के आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। दोनों पक्षों के बीच समझौते के प्रयास होते रहे।
बुधवार की दोपहर नहर बाजार में तेज गति से आ रही एक कार में सवार बरातियों के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की। एक पक्ष से कार मालिक प्रदीप कुमार निवासी ऊंचा टीला फफूंद ने आरोप लगाया कि 24 नवंबर को उनकी कार घिरोर मैनपुरी के लिए गई थी। ड्राइवर रजनीश कार चला रहा था। आरोप लगाया कि गाड़ी में बैठे लोगों ने रजनीश का मोबाइल छीन लिया। धमकी देते हुए मारपीट भी कर दी।
बाद में ड्राइवर से कार की चाबी भी छीन ली। उसे ड्राइवर के भाई मनीष ने इसकी जानकारी दी। इसपर उसके गाड़ी समेत ड्राइवर को अगवा किए जाने की जानकारी पुलिस को दी। गुरुवार को नहर पुल पर कार को पकड़ लिया। इसमें कार के अंदर उसका ड्राइवर बैठा था। दूसरे पक्ष ने आरोप लगाया कि 25 नवंबर की सुबह बरात वापस आने को हुई तो ड्राइवर ने तबीयत खराब होने की जानकारी देकर कार ले जाने से इंकार कर दिया। इसपर दूसरा व्यक्ति कार चला रहा था। ड्राइवर कार के अंदर बैठा था। आरोप लगाया कि नहर पुल से पहले बाइक सवार 2 लोगों ने कार रुकवाने का प्रयास किया। आरोप लगाया कि नहर पुल पर जाम के कारण कार रोकनी पड़ी तो 20-25 लोगों ने लाठी डंडों एवं ईंट पत्थर लेकर हमला कर दिया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक राम सहाय पटेल का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।