{"_id":"5faecca28ebc3e9bf30427b0","slug":"crime-auraiya-news-knp594201016","type":"story","status":"publish","title_hn":"खड़ी गाडिय़ों से हो रहा डीजल चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खड़ी गाडिय़ों से हो रहा डीजल चोरी
विज्ञापन
बेला (औरैया)। सड़क किनारे खड़े वाहनों से डीजल चोरी की घटनाएं बढ़ी हैं। कस्बा स्थित कानपुर, औरैया व कन्नौज मार्ग पर सक्रिय गिरोह के सदस्य रात में सड़क के किनारे खड़े वाहनों के टैंक से डीजल पार कर देते हैं। बेला थाने में डीजल चोरी की आधा दर्जन शिकायतें आई हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस गिरोह का खुलासा किया जाएगा।
इलाकाई लोगों ने बताया कि वाहनों से डीजल चोरी का सिलसिला तीन-चार सप्ताह से चल रहा है। रात में सड़क किनारे खड़े होने वाले वाहनों को यह गिरोह निशाना बनाता है। सुबह होने पर गाड़ी स्टार्ट न होने पर ड्राइवर को डीजल न होने का पता चलता है।
कई बार वाहन स्वामी पंकज यादव ने डीजल चोरी की शिकायत की है। कस्बा बेला में आधा दर्जन मामले सामने आए हैं। इस संबंध में बेला थाना प्रभारी निरीक्षक पप्पू सिंह का कहना है कि ग्रामीणों के सहयोग से गिरोह को पकड़ने का प्रयास चल रहा है। जल्द ही डीजल चोरी करने वाले गिरोह के लोग पकड़े जाएंगे।