{"_id":"5fa986768ebc3e9be91871ef","slug":"crime-auraiya-news-knp5934495162","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म के आरोपी सिपाही की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म के आरोपी सिपाही की हादसे में मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। सड़क हादसे में घायल दुष्कर्म के आरोपी सिपाही की सोमवार को कानपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। वह छह दिन पहले फतेहपुर अपने गांव जाते समय सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया था। दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज होने के बाद निलंबित कर दिया गया था।
फतेहपुर के बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के कुरैया निवासी सिपाही जितेंद्र कुमार औरैया में देवकली चौकी में तैनात था। लगभग एक महीना पहले सदर कोतवाली में एक महिला ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एएसपी से शिकायत के बाद महिला ने जहर खा लिया था, हालांकि महिला स्वस्थ है।
आरोपी सिपाही चार नवंबर को बाइक से अपने घर फतेहपुर के बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के कुरैया गांव जा रहा था। कानपुर-महाराजपुर मार्ग पर सड़क दुर्घटना में घायल हो गया था। उसका इलाज हैलट अस्पताल में चल रहा था। सोमवार की शाम लगभग चार बजे भाई वीरेंद्र कुमार ने आरआई लाइन विजय कुमार पांडेय को सिपाही की मौत की सूचना दी। आरआई ने बताया कि मंगलवार को पुलिस मुख्यालय ककोर में सिपाही को श्रद्धांजलि दी जाएगी। वह अनुमति लेकर घर जा रहा था। भाई ने बताया कि सिपाही की शादी हो चुकी थी।