{"_id":"5f873b4d8ebc3e9b8a15a223","slug":"crime-auraiya-news-knp588505625","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल टॉवर पर कब्जे को लेकर फायरिंग, हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल टॉवर पर कब्जे को लेकर फायरिंग, हड़कंप
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। विकास कुंज कालोनी में बुधवार रात एक निजी कंपनी के मोबाइल टॉवर पर कब्जे को लेकर हुए विवाद के बाद कुछ युवकों ने कई राउंड फायरिंग की। इससे क्षेत्र में दहशत फैल गई। पुलिस के पहुंचने के पहले ही युवक भाग गए।
बुधवार रात लगभग साढ़े 9 बजे विकास कुंज कालोनी में फायरिंग से हड़कंप मच गया। एक निजी कंपनी के मोबाइल टॉवर के पास कुछ युवकों ने गोलियां चलाईं। लोगों ने इस मामले की सूचना दिबियापुर थाना पुलिस को दी। पुलिस पहुंचने की सूचना मिलते ही फायरिंग करने वाले आरोपी भाग गए। इंस्पेक्टर सुनील कुमार वर्मा टीम के साथ पहुंचे। यहां पर कारतूसों के कई खोखे मिले हैं।
इन्हें पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि मोबाइल टॉवर चलाने को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। कुछ युवकों ने दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग की। किसी के साथ मारपीट नहीं की। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।