{"_id":"5f85eed98ebc3e9baa35b808","slug":"crime-auraiya-news-knp5883115101","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोटो स्टूडियो का ताला तोड़ दो लाख का सामान पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोटो स्टूडियो का ताला तोड़ दो लाख का सामान पार
विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के कखावतू गांव के पास भरतपुर रोड पर सोमवार की रात चोरों ने एक स्टूडियो का ताला तोड़कर नगदी समेत दो लाख का माल पार कर दिया। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। वहीं, गांव में एक घर का ताला तोड़कर चोर गैस सिलिंडर उठा ले गए।
फफूंद थाना क्षेत्र के गांव दौलतपुर निवासी परमानंद की कखावतू गांव स्थित कांशीराम कालोनी के पास भरतपुर रोड पर फोटो स्टूडियो है। सोमवार की रात वह रोजाना की तरह दुकान बंद कर चले गए। रात में किसी समय चोरों ने ताला तोड़कर 20 हजार रुपये नगदी के अलावा दुकान में रखा एक कैमरा, दो लैपटॉप पार कर दिया। सुबह जब परमानंद दुकान खोलने पहुंचे तो शटर का ताला टूटा देख सन्न रह गया। उन्होेंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।
उधर, कखावतू कालोनी के पास स्थित शैल बिहारी के घर से चोरों ने बीती रात ताला तोड़कर घर के अंदर रखा गैस सिलिंडर पार कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है।