फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   crime

पति और पुत्र के बाद महिला का शव फंदे से लटका मिला

Tue, 13 Oct 2020 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
crime
मुरादगंज (औरैया)। अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के मजरा राम नगर में मायादेवी (45) का शव पड़ोसी के बाग में पेड़ के सहारे लटका मिला। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। एक साल पहले प्रेम-प्रसंग के मामले में पकड़े जाने पर माया के छोटे बेटे ने जेल में फांसी लगाकर जान दे दी थी। उसके एक महीने बाद पति ने बहन के यहां फांसी लगा ली थी।
विज्ञापन

ऊंचा चौकी क्षेत्र कीहैदरपुर पंचायत के मजरा रामनगर निवासी मायादेवी दो बेटों बृजेश, संजय और बेटी साधना के साथ घर में रहती थी। बड़ी बेटी सुषमा की शादी कुठौंद में हुई है। मायादेवी का छोटा शिवम (17) का गांव की एक नाबालिग लड़की को प्रेम जाल में फंसाकर अगस्त 2019 में भाग कर ले गया था। 22 अगस्त को पुलिस ने उसे शिकोहाबाद से गिरफ्तार किया था। 24 सितंबर को शिवम ने जेल के शौचालय में फांसी लगाकर जान दे दी थी। इसके बाद शिवम के पिता नाथूराम मानसिक रूप से टूट गए थे। पिछले साल ही अक्तूबर में उन्होंने बहन के घर मंगलपुर, कानपुर देहात में फांसी लगाकर जान दे दी थी।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि सोमवार शाम माया देवी खेतों की तरफ गई थी। देर शाम तक घर न लौटने पर उनकी तलाश शुरू की गई। रात करीब 9 बजे ग्रामीण ने सूचना दी कि माया का शव बाग में पेड़ के सहारे गमछे से लटका है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। माया के पैर के घुटने जमीन पर रखे थे। कान से सोने के बाले गायब थे। फोरेंसिक टीम के साक्ष्य इकट्ठा करने के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि जिस गमछे से शव लटका मिला वह हमारा नहीं है। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार शुक्ला का कहना है अभी किसी ने तहरीर नहीं दी है। फोरेंसिक जांच में प्रथम दृष्टया आत्महत्या ही लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed