फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   crime

फॉलोअप ---

Mon, 12 Oct 2020 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
crime
औरैया। शहर में दिबियापुर रोड पर शहीद पार्क के सामने स्थित राज फुटवियर की दुकान में शनिवार देर रात लगी आग में लाखों रुपये के सामान जल गया था। साथ ही इमारत भी जर्जर हो गई है। इस मामले में एसडीएम के आदेश पर सोमवार को पीडब्ल्यूडी व फायर विभाग ने इमारत की जांच की।
विज्ञापन

दिबियापुर रोड स्थित राज फुटवियर की दुकान में आग लगने से लगभग 60 लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया था। साथ ही आग की लपटों व धधक से तीन मंजिला इमारत भी कई जगह से दरक गई थी। रविवार सुबह मौक पर पहुंचे एसडीएम सदर रमेश यादव ने पीडब्ल्यूडी और फायर विभाग के अधिकारियों को इमारत की स्थिति का जायजा लेकर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। इस पर सोमवार को पीडब्ल्यूडी एई आरएस द्विवेदी व जेई अरुन कुमार कुशवाहा ने मौके पर पहुंचकर इमारत की स्थिति की जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

मामले में एसडीएम रमेश यादव ने बताया कि सीएफओ प्रतीक कुमार की तरफ से दी गई रिपोर्ट में आग लगने के बाद इमारत की स्थिति को जर्जर बताया गया है। कहा कि अभी पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों की ओर से जांच रिपोर्ट आना बाकी है। रिपोर्ट आने पर ही इमारत की वस्तु स्थिति के बारे आगे कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में रविवार रात दुकान मालिक निशा अग्रवाल की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात कारणों से आग लगने की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इटावा से सांसद डॉ. रामशंकर कठेरिया ने सोमवार की शाम अग्निकांड से शिकार फुटवियर व्यापारी अश्वनी अग्रवाल से मुलाकात कर घटना की जानकारी की। व्यापारी ने बताया कि शनिवार की देर रात लगी आग से 60 लाख नुकसान हुआ है। साथ ही इमारत भी बेकार हो गई है। सांसद ने व्यापारी से प्रतिष्ठान के बीमा के बारे में जानकारी की। साथ ही कहा कि बीमा के संबंध में यदि किसी प्रकार की दिक्कत आती है, तो मेरी मदद ले सकते हैं।

इधर, सांसद ने कहा कि व्यापारी अपने प्रतिष्ठानों का बीमा जरूर कराएं। इस मौके पर सदर ब्लॉक प्रमुख सौरभ भूषण शर्मा, मनीष भारती, जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र कठेरिया, भाजयुमो जिलाध्यक्ष विवेक पाठक, मनोज कुमार गुप्ता, दिलीप मिश्रा, दीपक पुरवार समेत कई भाजपाई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed