{"_id":"5f4bf2688ebc3e71905c90bf","slug":"crime-auraiya-news-knp5797646113","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्यारोपी पत्नी व उसका प्रेमी गिरफ्तार, भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्यारोपी पत्नी व उसका प्रेमी गिरफ्तार, भेजा जेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र की बरमूपुर नहर में चार अगस्त को मिले एक युवक के शव के मामले में पुलिस ने हत्यारोपी पत्नी व उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि युवक की हत्या प्रेम प्रसंग के चलते राड मारकर की गई। इसके बाद उसके शव को नहर में डाल दिया गया। बताया कि हत्यारोपियों की निशानदेही पर हमले में प्रयुक्त राड भी बरामद कर ली गई है।
अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के गांव सेऊपुर निवासी युवक राजेश कुमार का चार अगस्त 2020 को पुलिस ने बरमूपुर नहर से शव बरामद किया था। मां रामवती की तहरीर पर पुलिस ने शनिवार को मृतक की पत्नी सीमा व उसके कथित प्रेमी परमात्मा पुत्र श्रीकृष्ण के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। साथ ही दबिश देकर दोनों को गांव से गिरफ्तार कर लिया था। जिसमें पुलिस ने दोनों का अस्पताल में मेडिकल कराने के बाद रविवार को जेल भेज दिया।
इस संबंध में सीओ सिटी सुरेंद्र नाथ यादव ने बताया कि पूछताछ में हत्यारोपी परमात्मा ने बताया कि उसका मृतक की पत्नी सीमा से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिस पर उसकी पत्नी सीमा के कहने पर उसने राजेश को ठिकाने लगाने की योजना बनाई। जिस पर वह उसे अपने साथ ट्रक पर जेसीज चौराहे से होता हुआ नहर के पास ले गया। जहां परमात्मा ने पहले उसे जमकर शराब पिलाई। जब वह पूरी तरह से बेसुध हो गया, तब उसके सिर पर लोहे की राड मारकर हत्या कर दी और शव को नहर में डाल दिया। उन्होंने बताया कि हत्या में प्रयुक्त राड भी बरामद कर ली गई है। तथा दोनों हत्यारोपियों को जेल भेज दिया गया है।