फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   crime

चोरी का खुलासा न होने पर पीड़ित ने एसपी से की शिक

Sat, 29 Aug 2020 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
crime
अछल्दा (औरैया)। महेवा अड्डा निवासी साधन सहकारी समिति के सचिव अभिलाख सिंह यादव के घर में हुई चोरी का पुलिस दस दिन बाद भी खुलासा नहीं कर सकी है। सचिव ने एसपी को प्रार्थनापत्र देकर घटना का खुलासा करने की मांग की है।
विज्ञापन

साधन सहकारी समिति के सचिव अभिलाख सिंह यादव ने 19 अगस्त को अछल्दा थाने में तहरीर दी थी कि वह इटावा जिले के भरथना स्थित खेंता गांव गए थे। वहां से लौटकर आए तो घर के ताले टूटे थे। घर से पचास हजार नगद, लाइसेंसी रिवाल्वर और करीब 22 लाख के जेवर गायब थे।
विज्ञापन

तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। लेकिन घटना के दस दिन बीत गए, अभी तक पुलिस चोरों का पता नहीं लगा सकी है। साधन सहकारी समिति के सचिव ने एसपी को प्रार्थनापत्र देकर विवेचना में लापरवाही का आरोप लगाते हुए घटना का जल्द खुलासा करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed