फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   crime

फरार बदमाश की गिरफ्तारी को गठित की गईं पांच टीमें

Fri, 28 Aug 2020 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
crime
औरैया। एरवाकटरा थाना क्षेत्र में बुधवार रात चौकी इंचार्ज के साथ दबिश देेने गए सिपाही को गोली मारकर फरार हुए बदमाश की गिरफ्तारी को पांच टीमें गठित की गई हैं। गुरुवार को पुलिस ने दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं, पूछताछ के लिए 10 लोगों को हिरासत में लिया है। घटना के बाद से ही पुलिस टीमें आरोपी की तलाश में सरगर्मी से जुटी हुई हैं। घटना दूसरे दिन शाम तक बदमाश पुलिस की पकड़ में नहीं आ सके हैं।
विज्ञापन

बुधवार की रात लगभग आठ बजे बरौंनाकला चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र यादव के साथ क्षेत्र में बदमाश होने की सूचना पर पहुंचे सिपाही देवेश को एक बदमाश ने पकड़ जाने के बाद गोली मार दी थी। पैर में गोली लगने के बाद से बदमाश मौके से भाग जाने में सफल रहा। उधर, सूचना के बाद फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुंचे सीओ बिधूना मुकेश प्रताप सिंह ने रात भर क्षेत्र में फरार बदमाश की तलाश को दबिश दीं, लेकिन बदमाश दूसरे दिन गुरुवार की शाम तक पुलिस की पकड़ से दूर बना हुआ है।
विज्ञापन

सीओ बिधूना मुकेश प्रताप सिंह ने बताया कि घटना के बाद से फरार हुए गोली मारने वाले बदमाश की तलाश को एसपी के आदेश पर पांच टीमें गठित की गईं हैं। सभी टीमें क्षेत्र समेत आसपास जिलों में फरार हुए बदमाश की तलाश कर रहीं हैं। इसके साथ ही कई लोगों को पूछताछ के लिए भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। उम्मीद है कि देर रात तक फरार बदमाश की गिरफ्तारी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed