फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   crime

पत्नी मायके से नहीं आई तो तमंचे से गोली मार जान दी

Mon, 24 Aug 2020 11:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2020 11:34 PM IST
विज्ञापन
crime
बिधूना। रक्षाबंधन पर मायके गई पत्नी के न लौटने से क्षुब्ध होकर युवक ने तमंचे से गोली मारकर जान दे दी। युवक के दो दिन तक घर से बाहर न निकलने पर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। गेट का तोड़ कर पुलिस कमरे में पहुंची तो शव बेड पर पड़ा मिला।
विज्ञापन

नगर के भरथना रोड पश्चिमी नवीन बस्ती एयरटेल टावर के समीप आलोक (30) पुत्र रमेशचंद्र पत्नी के साथ रहता था। पत्नी से उसका विवाद होता रहता था। रक्षाबंधन पर पत्नी मायके गई थी। कोतवाल विनोद शुक्ला ने बताया कि मायके से न आने पर उसका पत्नी से विवाद हुआ था। इसी से क्षुब्ध होकर उसने तमंचे से गोली मारकर जान दे दी। आलोक मकान में अकेले ही रह रहा था। दो दिन से मकान आलोक के न निकलने पर लोगों ने मकान के अंदर झांक कर देखा तो आलोक का शव बेड पर तमंचा सहित पड़ा हुआ दिखा। कमरे से दुर्गंध भी उठ रही थी।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी मुकेश प्रताप सिंह व कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार शुक्ला पहुंचे और जीने का गेट तोड़वाकर अंदर घुसे। पुलिस ने बताया कि शराब की दो खाली शीशियां भी पड़ी मिलीं। परिवार के अन्य लोग एरवाकटरा थाना क्षेत्र के गांव रतनपुर गांव में रहते हैं। सूचना पर परिजन पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अभी किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed