फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   crime

थाना अयाना में टॉप 10अपराधियों की धरपकड़ जारी, एसएचओ अयाना ने की टीमें गठित

Fri, 21 Aug 2020 03:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 03:06 PM IST
विज्ञापन
crime
अयाना (औरैया)। बीहड़ में गश्त के दौरान पुलिस ने टॉप टेन सूची के एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से एक तमंचा व तीन कारतूस बरामद किया गया है। वहीं, बमाइन पुलिस चौकी क्षेत्र में भी एक अपराधी पकड़ा गया।
विज्ञापन

अयाना थाने के एसआई शूरवीर बुधवार की शाम टीम के साथ बीहड़ क्षत्र में गश्त कर रहे थे। तभी सूचना मिली कि टॉप टेन सूची का अपराधी राघवेंद्र उर्फ पत्रकार पुत्र भगवानसिंह गुर्जर निवासी मिश्रपुर मानिकचंद्र सड़रापुर तिराहे के पास सरकारी नलकूप पर बैठा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम सरकारी नलकूप पर पहुंच गई। पुलिस को देखकर राघवेंद्र वहां से भागने लगा। इस पर पुलिस ने दौड़ाकर उसे धर दबोचा। तलाशी लेने पर उसके पास से एक तमंचा व तीन कारतूस मिला। पुलिस ने राघवेंद्र को जेल भेज दिया। उधर, बमाइन पुलिस चौकी इंचार्ज देवी सहाय वर्मा ने गुरुवार को वांछित अपराधी निर्भय पुत्र अमरसिंह निवासी अकबरपुर को उसके घर पर दबिश देकर पकड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed