फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   crime

चार बार हुई पैमाइश, दबंग प्रशासन की बात को कर रहे अनदेखा

Sat, 08 Aug 2020 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
crime
सहायल (औरैया)। गांव असू में पैमाइश करने गई राजस्व टीम पर हमला करने के मामले में देर रात लेखपाल ने 11 दबंगों और 20 अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। लेखपाल ने बताया कि चार बार जमीन की पैमाइश की गई। हर बार जमीन पीडब्लूडी की होने की जानकारी दी गई, लेकिन दबंग हैं कि मानने को तैयार नहीं हैं। थाने की पुलिस ने जल्द मामला दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही।
विज्ञापन

गांव असू में दबंगों ने पीडब्लूडी की जमीन पर दीवार बनाकर कब्जा किया, जब जांच करने राजस्व टीम गांव पहुंची तो दबंगों ने हमला कर दिया। क्षेत्रीय लेखपाल विनय कुमार ने बताया कि जिस जमीन को लेकर विवाद हो रहा है। उसकी पैमाइश एक बार नहीं बल्कि चार बार की गई। हर बार दबंगों को बताया गया कि जिस जमीन पर उन लोगों ने दीवार बनाई है वह जमीन पीडब्लूडी की है, लेकिन दबंग न तो उसकी बात मानने को तैयार थे और न ही किसी अधिकारी की। कब्जा हटाने के संबंध में दबंगों को पहले चेतावनी भी दी गई थी। आज जब टीम पहुंची तो टीम पर हमला किया। चार बार जमीन की हुई पैमाइश के संबंध में ग्रामीणों को भी जानकारी है।
विज्ञापन

उधर, थाना प्रभारी पप्पू सिंह ने बताया कि देररात लेखपाल विनय कुमार ने सुरेश पुत्र बाकेलाल, अशोक कुमार पुत्र लला, जितेंद्र, सुनील पुत्रगण सुरेश कुमार और उनके 11 परिजनों के अलावा 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ हमला करने की तहरीर दी है। मामला दर्ज किया जा रहा है। मामला दर्ज करने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजस्व टीम पर हुए हमले के बाद गांव में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात किया गया। इधर घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल देखने को मिला। ग्रामीण घटना के संबंध में किसी भी तरह की जानकारी देने से बचते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed