फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   CRIME

राम मंदिर भूमि पूजन की खुशी में भाजपा जिला उपाध्यक्ष ने की थी हर्ष फायरिंग, दर्ज हुआ मुकदमा

Thu, 06 Aug 2020 11:18 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Thu, 06 Aug 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
CRIME
राम मंदिर भूमि पूजन के बाद भाजपा नेता ने की थी हर्ष फायरिंग - फोटो : amar ujala
अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन के बाद खुशी के इजहार में औरैया में हुए कार्यक्रम में हर्ष फायरिंग करने में भाजपा जिला उपाध्यक्ष रजनीश पांडेय के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। भाजपा नेता के फायरिंग करते वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन


सीओ ने बताया कि असलहा बरामदगी व गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है। बुधवार को श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन की खुशी में मंदिरों पर दीप प्रज्ज्वलित कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष रजनीश पांडेय भी कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय लोगों के साथ शामिल हुए थे।
विज्ञापन


बुधवार को ही देर शाम सोशल मीडिया पर हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल हो गया। इसमें भाजपा जिला उपाध्यक्ष रजनीश पांडेय फायरिंग करते दिखाए दे रहे हैं। इस संबंध में पुलिस क्षेत्राधिकारी कमलेश नारायण पांडेय ने बताया कि सोशल मीडिया पर हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें अजीतमल कस्बे के मोहल्ला विद्यानगर निवासी रजनीश पांडेय द्वारा हर्ष फायरिंग की जा रही है। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर शस्त्र जब्त करने की कार्रवाई के साथ गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई है। उधर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रजनीश पांडेय का इस संबंध में कहना है कि यह वीडियो करीब दस वर्ष पुराना है। उनकी राजनातिक छवि को धूमिल करने के लिए उनके खिलाफ राजनीतिक साजिश रचकर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed