{"_id":"5f270f5d8ebc3e9fa45f8afa","slug":"crime-auraiya-news-knp5747426110","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत पर दवा डालने गए युवक को दबंगों ने पीटा, रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत पर दवा डालने गए युवक को दबंगों ने पीटा, रेफर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिधूना (औरैया)। खेत पर दवा डालने गए युवक को गांव के दबंगों ने घेरकर मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल की चीख-पुकार सुनकर बचाने गई युवक की मां के साथ भी दबंगों ने मारपीट कर दी। लोगों ने मां-बेटे को गंभीर हालत में इलाज के लिए सीएचसी बिधूना में भर्ती कराया। जहां से चिंताजनक हालत में मां-बेटे को औरैया रेफर कर दिया गया।
रविवार को सुबह लगभग 9 बजे कोतवाली क्षेत्र के गांव बरुआ निवासी हिमांशु पुत्र महेंद्र सिंह अपने खेत पर दवा डालने गए थे। तभी गांव के कुछ दबंगों ने एक राय होकर हिमांशू को लाठी-डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। युवक की चीख-पुकार सुनकर उसको बचाने पहुंची युवक की मां रमादेवी को भी दबंगों ने लाठी-डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया।
घायलों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर दबंगों से मां-बेटे को बचाया और गंभीर हालत में इलाज हेतु सीएचसी बिधूना में भर्ती कराया। जहां से मां-बेटे को चिंताजनक हालत में औरैया रेफर कर दिया गया है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मां-बेटे के साथ मारपीट करने वाले दबंगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।