{"_id":"5f1dd0a48ebc3e9ff455f46d","slug":"crime-auraiya-news-knp57344616","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंध लगाकर चोरों ने नगदी सहित लाखों का माल किया पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेंध लगाकर चोरों ने नगदी सहित लाखों का माल किया पार
विज्ञापन
अजीतमल। कोतवाली क्षेत्र के गांव ककरैया चांदपुर में बीती रात चोरों ने एक घर में सेंध लगाकर नगदी सहित लाखों के जेवर पार कर दिए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
शनिवार की रात क्षेत्र के गांव ककरैया चांदपुर निवासी सुनील कुमार पुत्र सोनेलाल के घर में चोरों ने सेंध लगा दी। चोरों ने घर में रखे चार हजार रुपये नगद सहित लाखों के जेबरात पार कर दिए। घटना के समय परिवार के सदस्य घर के बाहर सो रहे थे।
परिजनों ने बताया कि चोरों ने घर के अंदर की ओर सेंध लगा दिया और घर में रखे चार हजार रूपये व अंगूठी, हथफूल, बाला, पायलें, मटर माला आदि लाखों के जेबरात पार कर ले गए। सुबह जब उनकी पत्नी जागी तो उसके होश उड़ गए। पीड़ित गृहस्वामी ने कोतवाली पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू की। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि मामले की तहरीर मिल गई है। जांच की जा रही है।