{"_id":"5eff78998ebc3e42f31aeab4","slug":"crime-auraiya-news-knp5691398108","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर मुठभेड़ में औरैया का लाल शहीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर मुठभेड़ में औरैया का लाल शहीद
विज्ञापन
बिधूना/रुरूगंज (औरैया)। कानपुर नगर में गुरुवार देर रात पुलिस और विकास दुबे की बीच हुई मुठभेड़ में औरैया का लाल सिपाही राहुल दिवाकर शहीद हो गया। मूलरूप से थाना बिधूना क्षेत्र के रूरूकला निवासी सिपाही राहुल के शहीद होने की सूचना गांव में पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
कानपुर के चौबेपुर थाना क्षेत्र के बिकरू गांव में मुठभेड़ में शहीद के दौरान शहीद हुए राहुल दिवाकर ने सी-205 देवेंद्रपुरी मोदीनगर, गाजियाबाद में घर बना लिया है। शहीद सिपाही के पिता ओम कुमार दो साल पहले दरोगा पद से सेवानिवृत्त हो गए थे। वह भी गाजियाबाद में ही रह रहे हैं। राहुल के दो भाई रवी, राकेश व बहन नंदनी है। नंदनी की शादी हो चुकी है।
शहीद के चचेरे भाई विपिन ने बताया कि राहुल की पढ़ाई गाजियाबाद में ही हुई थी। वह 2016 में सिपाही के पद पर भर्र्ती हुआ था। वर्तमान में कानपुर शहर में तैनाती थी। राहुल की फरवरी 2019 में रोहिणी निवासी दिव्या के साथ शादी हुई थी। उसके तीन माह की एक बेटी है। शहीद के ताऊ गेंदा लाल, चाचा हरी दिवाकर समेत पूरा परिवार घटना की जानकारी मिलते ही रोते बिलखते कानपुर के लिए रवाना हो गया। चाचा हरिशंकर ने बताया कि राहुल का अंतिम संस्कार पैतृक गांव रुरुकला में किया जाएगा।