{"_id":"5ecd5b4a8ebc3e9092149d40","slug":"crime-auraiya-news-knp562179649","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में चले लाठीडंडे में 14 घायल, छह रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में चले लाठीडंडे में 14 घायल, छह रेफर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहायल (औरैया)। गांव भटौली में मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। इस झगड़े में दोनों पक्षों से 14 लोग घायल हो गए। छह घायलों को गंभीर हालत में चिचौली अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस ने बताया कि जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
मंगलवार को घायलावस्था में थाने पहुंचे क्षेत्र के गांव भटौली निवासी निवासी सहबानो पत्नी इस्माइल, अब्दुल कादिर, मो.बारिश, मो युसुब, मो.आदिल पुत्रगण इस्माइल, हिना बानो, आलिया बानो पुत्री इस्माइल ने पुलिस को बताया कि सुबह वह लोग घर के बाहर बैठे थे। तभी मामूली विवाद को लेकर गांव के ही निवासी इस्तकार, दिलशाद, अस्फाक, सम्मिल, सद्दाम पुत्रगण कल्लू व गुलजार पुत्र इकराम ने झगड़ा करना शुरू कर दिया। इन लोगों ने उन पर लाठी-डंडों से हमला किया, जिससे वह लोग घायल हो गए।
मौके पर मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया। पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों से चले चले लाठीडंडे में 14 लोगों के घायल होने की जानकारी मिली है। जिसमें छह लोग जिला अस्पताल रेफर किया गया है।