फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   crime

फर्जी फाइनेंस कंपनी बनाकर ऑनलाइन ठगी करने वाले तीन ठग गिरफ्तार

Sun, 24 May 2020 11:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
crime
औरैया। एरवाकटरा थाने की पुलिस ने रविवार को फर्जी दस्तावेज बनाकर फाइनेंस कंपनी संचालित कर ऑनलाइन ठगी करने वाले बाइक सवार तीन लोगों को बिधूना की ओर जाते समय घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। इनके साथ चल रहे कार सवार चार लोग मौके से भाग गए। गिरफ्तार तीनों ठगों के पास से फर्जी दस्तावेज, एटीएम, भारी मात्रा में सिमकार्ड आदि मिला है।
विज्ञापन

एरवाकटरा थानाध्यक्ष विष्णु गौतम ने बताया कि क्षेत्र में फर्जी फाइनेंस कंपनी संचालित होने की शिकायतें मिलीं थी। आज सूचना पर घेराबंदी कर तीन लोगों को दबोचा गया। पकड़े गए लोगों में सचिन कुमार पुत्र सर्वेंद्र सिंह, शिवम पुत्र महेश निवासी अमृतपुर थाना बेला व सुमित उर्फ राहुल पुत्र बिजेंद्र सिंह निवासी जोशीन नगर भिंड मध्य प्रदेश हैं।
विज्ञापन

पकड़े गए ठगों से पुलिस ने एक बाइक, दो लैपटॉप, पांच मोबाइल फोन, सात की पैड मोबाइल फोन, तीन एटीएम कार्ड, एक पेन कार्ड, 29 सिम कार्ड, एक ड्राइविंग लाइसेंस बरामद किया गया हैं। पुलिस के मुताबिक फरार कार सवार मिथुन पुत्र सतीश, शिव प्रताप उर्फ रवि पुत्र दिनेश, अखिलेश पुत्र महेश व अमित की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिरफ्तार ठगों ने पुलिस को बताया कि वह लोगों को गुमराह कर ऑनलाइन लोन देने का झांसा देकर फर्जी दस्तावेज तैयार कर लेते थे। इसके बाद लोगों से पैसा वसूलते थे। आरोपियों ने बताया कि वह लोग इंटरनेट के माध्यम से फोटो प्राप्त कर फर्जी आईडी तैयार कर लेते थे तथा लोगों को विश्वास में लेकर उनसे ठगी करते थे। बताया कि कार से फरार हुए चार लोगों में तीन उनके साथी हैं, जबकि चौथा लड़का बिधूना का है। जिसकी अमित मोबाइल के नाम से दुकान है। वह उन्हें फर्जी आईडी से सिमकार्ड उपलब्ध कराता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed