{"_id":"5ebc2c998ebc3e90ae67bb60","slug":"crime-auraiya-news-knp5599957141","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेतों में अवैध रूप से मिट्टी खोद रहे सात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेतों में अवैध रूप से मिट्टी खोद रहे सात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिबियापुर (औरैया)। थाना पुलिस ने मंगलवार रात खेतों में अवैध रूप से मिट्टी खुदाई कर रहे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है। खनन कर रहे सात लोगों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। एक व्यक्ति को पुलिस ने मौके से पकड़ लिया। जबकि मौके से मिली कार का चालान कर दिया गया।
प्रभारी थाना निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला ने बताया की थाना क्षेत्र के गांव मदा का पुरवा में बृजेश कुमार पुत्र शिवनाथ के खेत में कुछ लोग जेसीबी से खनन कर रहे थे। इसकी शिकायत ब्रजेश ने थाना पुलिस से की। बुधवार रात 9:00 बजे पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची तो वहां पर एक स्कॉर्पियो समेत उदयवीर उर्फ शेट्टी को मौके से पकड़ लिया। जबकि उसके अन्य छह साथी भाग गए।
साथ ही स्कॉर्पियो का चालान कर दिया गया। ब्रजेश कुमार की तहरीर पर अरविंद पुत्र सीताराम निवासी मदा का पुरवा, उदयवीर उर्फ शेट्टी व अन्य के खिलाफ अवैध खनन की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।