{"_id":"5eb59aa88ebc3e9051071a59","slug":"crime-auraiya-news-knp5591695176","type":"story","status":"publish","title_hn":"तौलिया से गला दबाकर की हत्या फिर पंखे से लटकाया शव, पिता ने किया स्वीकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तौलिया से गला दबाकर की हत्या फिर पंखे से लटकाया शव, पिता ने किया स्वीकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया/अयाना। अयाना थाना क्षेत्र के गांव मुढ़ी हुलासपुर में पांच मई को किशोरी का पंखे से लटकता शव मिला था। पुलिस ने इस मामले का खुलासा कर लिया है। किशोरी का पिता पहले से ही पुलिस की हिरासत में है। पूछताछ में पिता ने ही अपनी पुत्री की हत्या कर शव को पंखे से लटकाने की बात स्वीकार की है। पुलिस की ओर से दर्ज की गई एफआईआर के बाद पिता को पुलिस ने जेल भेज दिया है।
शुक्रवार को अयाना थाना पहुंचे एएसपी कमलेश दीक्षित ने मृतक किशोरी किरन देवी (17) के पिता वीरेंद्र राठौर से पूछताछ की। पिता ने बताया कि उसकी पुत्री का गांव के एक युवक से दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बताया कि उसकी दो और पुत्रियां व दो पुत्र हैं।
ऐसे में उनकी भविष्य में होने वाली शादी को लेकर वह अक्सर चिंतित रहता था। इस मामले में उसने कई बार अपनी पुत्री को समझाने का भी प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानी। इस पर पर गुस्से में आकर उसने पहले तौलिये से अपनी पुत्री किरन की गला दबाकर हत्या कर दी। बाद में उसका शव पंखे से लटका दिया। इस मामले में पुलिस ने हत्यारोपी पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया है। एएसपी ने बताया कि मृतक किशोरी का गर्भाशय जांच के लिए भेजा गया है।