फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   crime

साइबर अपराधियों ने कृषि राज्य मंत्री की फेसबुक आईडी हैक कर मांगें रुपये

Tue, 05 May 2020 10:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
crime
दिबियापुर (औरैया)। साइबर अपराधियों ने प्रदेश के कृषि राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत के फेसबुक अकाउंट में सेंध लगाई है। फेसबुक अकाउंट से कई लोगों को मैसेज भेजकर रुपयों की मांग की गई। हालांकि जैसे ही लोगों ने इसकी सूचना कृषि राज्यमंत्री को दी, उनके पीआरओ ने सतर्कता बरतते हुए फेसबुक पर ही घटना की सूचना डाल दी। साथ ही मामले की सूचना एसपी औरैया को दी।
विज्ञापन

सोमवार की रात प्रदेश के कृषि राज्य मंत्री के फेसबुक अकाउंट से कुछ लोगों को मैसेज भेजकर पैसे की जरूरत बताकर रुपये की डिमांड की गई। मामला कृषि राज्य मंत्री से जुड़ा था, इसलिए साइबर अपराधी ने मैसेज भेजकर किसी से 30 हजार और किसी से 50 हजार रुपये मांगे। इस बीच दिबियापुर निवासी एक व्यक्ति ने कृषि राज्य मंत्री को फोन कर पूछ लिया कि आपको रुपयों की क्या जरूरत है। इस पर मामले का खुलासा हुआ। लाखन सिंह के पीआरओ प्रमोद राजपूत ने रात में ही लाखन सिंह की फेसबुक आईडी खोली। लेकिन हर समय मोबाइल में अपने आप खुली रहने वाली एफबी आईडी पासवर्ड मांगने लगी।
विज्ञापन

पासवर्ड डालने के बावजूद जब फेसबुक आईडी नहीं खुली तो तुरंत प्रमोद ने अपनी फेसबुक आईडी से मैसेज डालकर लोगों को सतर्क किया और लिखा कि कृषि राज्य मंत्री लाखन सिंह की फेसबुक आईडी हैक हो गई है। यदि उनकी आईडी से कोई मैसेज आए तो तुरंत उनके नंबर पर बताएं। प्रमोद राजपूत के अनुसार मामले की सूचना पुलिस अधीक्षक औरैया को रात में ही दे दी गई है। हालांकि उनका कहना है कि अभी तक किसी व्यक्ति के द्वारा साइबर अपराधी के खाते में रुपये भेजने की जानकारी नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed