{"_id":"5eac5e0a8ebc3e90a074ee73","slug":"crime-auraiya-news-knp558003969","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार से बरामद हुआ प्रतिबंधित पान मसाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार से बरामद हुआ प्रतिबंधित पान मसाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिधूना (औरैया)। उमरैन कस्बे में पुलिस ने प्रतिबंधित पान मसाला से लदी कार को पकड़ा है। पुलिस ने कार से बड़ी संख्या में प्रतिबंधित पान मसाला के पैकेट बरामद किए हैं। पुलिस ने युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार को सीज कर दिया है।
पुलिस टीम ने गुरुवार की रात करीब 10 बजे एरवाकटरा क्षेत्र के उमरैन में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर पुल के नीचे बनाए गए चेक पोस्ट पर चौपुला की ओर से आई आल्टो कार को रोकने की कोशिश की। इस पर चालक ने कार को उमरैन की ओर दौड़ा दी।
पुलिस ने पीछा करके कार को उमरैन कस्बे में पकड़ लिया। तलाशी में कार के अंदर पुलिस को प्रतिबंधित पान मसाला और तंबाकू के पैकेट मिले। पुलिस ने उमरैन निवासी कार चालक विजय प्रताप उर्फ आशू को दबोच लिया। विजय मौके पर कार के कागजात भी नहीं दिखा सका। थाना पुलिस ने लॉकडाउन के उल्लंघन समेत प्रतिबंधित तंबाकू ले जाने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी विजय को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही कार को सीज कर दिया।