{"_id":"5eac5cad8ebc3e904359e750","slug":"crime-auraiya-news-knp5580027117","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानदार की शिकायत पर पुलिस ने महिला को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकानदार की शिकायत पर पुलिस ने महिला को पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अछल्दा (औरैया)। चिंता नगला गांव में पान मसाले का पाउच चार गुना दाम पर बेचने पर युवक ने आपत्ति जताई। इस पर दुकानदार से उसका झगड़ा हो गया। दुकानदार की शिकायत पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक की मां की पिटाई कर दी। महिला का कहना है कि पुलिस के बड़े अधिकारियों तक से न्याय की गुहार लगाई, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। वहीं, एएसपी कमलेश दीक्षित का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी। जांच में दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
चिंतानगला गांव में शैलेंद्र की पान मसाला की दुकान पर 25 अप्रैल को गांव की सरिता का बेटा कृष्णा पान मसाला लेने गया था। दुकानदार ने पांच रुपये का पान मसाला 20 रुपये में देने के लिए कहा। इस पर दोनों के बीच झगड़ा हो गया। दुकानदार शैलेंद्र ने अछल्दा थाने में इसकी जानकारी दी।
आरोप है कि थाने से पहुंचे दरोगा ने दुकानदार की शिकायत पर कृष्णा की मां सरिता की पिटाई कर दी, जिससे उसके पैर में चोट आई है। इस घटना से ग्रामीणों में भी नाराजगी है। एएसपी कमलेश दीक्षित ने बताया कि घटना की जानकारी हुई है। महिला से हुई अभद्रता पर जांच की जाएगी, जो भी दोषी होगा उस पर कार्रवाई की जाएगी।