{"_id":"5e90a8e48ebc3e769b06ff2c","slug":"crime-auraiya-news-knp554634885","type":"story","status":"publish","title_hn":"गृह कलह से परेशान किसान ने फांसी पर लटक कर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गृह कलह से परेशान किसान ने फांसी पर लटक कर दी जान
विज्ञापन
अछल्दा (औरैया)। बघईपुर गांव में शुक्रवार को एक किसान का शव घर के बरामदे में फंदे से लटका मिला। बताया जा रहा है कि घरेलू कलह से परेशान होकर किसान ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
अछल्दा थाना क्षेत्र के बघईपुर गांव निवासी राजेश उर्फ खन्ना (40) पुत्र तुलाराम खेती बाड़ी कर परिवार का पालन पोषण करता था। घर वाले भी उसके काम में हाथ बंटाते थे। शुक्रवार को सुबह तकरीबन 9 बजे उसकी पत्नी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।
इसके बाद पत्नी व दोनों बच्चों को लेकर खेत पर चली गई। पत्नी से खेत से लौटी तो बरामदे में राजेश उर्फ खन्ना का शव फंदे से लटका मिला।
सूचना मिलने पर एसओ अछल्दा राजेश कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। एसओ ने बताया है कि किसान राजेश उर्फ खन्ना घरेलू कलह से परेशान था। प्रथम दृष्टया इसी से आत्महत्या करने की बात सामने आ रही है।