{"_id":"5e90a84c8ebc3e75db267957","slug":"crime-auraiya-news-knp554634276","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक साथ नमाज पढ़ रहे नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक साथ नमाज पढ़ रहे नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
विज्ञापन
औरैया। लॉकडाउन के बावजूद गुरुवार की देर रात शब-ए-बरात के मौके पर एक घर की छत पर सामूहिक रूप से नमाज अदा कर रहे नौ लोगों को पुलिस ने पकड़ लिया। सभी को पुलिस ने 100 शैय्या युक्त जिला अस्पताल चिचौली पहुंचाया। इधर, पुलिस ने इन सभी के खिलाफ लॉकडाउन का उल्लंघन करने का मामला दर्ज किया है। साथ ही नोटिस भी जारी किया है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के विधि चंद्र मोहल्ला स्थित एक मस्जिद के पास एक घर की छत पर कई लोगों के नमाज पढ़ने के लिए इकट्ठा होने की सूचना यूपी-112 पुलिस को मिली। इस पर गुरुवार देर रात पुलिस मौके पर पहुंची। वहां मिले नौ लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया।
पूछताछ में सभी ने बताया कि वह शब-ए-बरात पर्व के चलते नमाज अदा कर रहे थे। इसके बाद पुलिस ने सभी को अस्पताल पहुंचाया। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि मामले में इदरीश, राशिद खान, समीर खान, आशिफ, आरिफ खान, अहतिशान, शादाब, नवाब खान, खुर्शीद को हिरासत में लिया गया है।