{"_id":"5e8f555b8ebc3e6fbd569c72","slug":"crime-auraiya-news-knp554473946","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन के दौरान चोरी छिपे अवैध रूप से बियर बेचते युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन के दौरान चोरी छिपे अवैध रूप से बियर बेचते युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। रामगढ़ में बुधवार की शाम बीयर शाप पर लॉकडाउन के दौरान चोरी छिपे बीयर बेचते एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया। युवक व बीयर शाप के सेल्समैन के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
बुधवार की शाम रामगढ़ स्थित शाप में बीयर की बिक्री की सूचना मिलने पर हरचंदपुर चौकी इंचार्ज रामखिलाड़ी यादव ने छापा मारा। मौके से राहुल गुप्ता पुत्र कमलेश निवासी रामगढ़ को 96 बीयर की भरी केन व 14 खाली केन के साथ गिरफ्तार किया।
बीयर शाप का सेल्समैन रवि शाक्य भाग गया। दरोगा रामखिलाड़ी यादव के अनुसार दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है।