{"_id":"5e8e03258ebc3e78ad1751ca","slug":"crime-auraiya-news-knp5543253170","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव फांसी पर लटका मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव फांसी पर लटका मिला
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। गांव लुखड़पुरा में बुधवार को दोपहर एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटका मिला। परिजन उसे अस्पताल ले गए, वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बु
बुधवार को दोपहर गांव लुखड़पुरा में विश्राम सिंह (45) पुत्र राधेश्याम घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटका मिला। परिजनों को सूचना मिली तो युवक को फंदे से उतारकर चिचौली स्थित जिला चिकित्सालय ले गए। वहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई अजीत ने पुलिस को बताया कि विश्राम सिंह बुधवार को सुबह घर से गेहूं काटने के लिए खेतों पर गया था।
करीब 11 बजे घर लौट आया। नहाने धोने के बाद उसने खाना खाया और दूसरे मकान पर जाकर आराम करने लगा। दोपहर लगभग एक बजे उसने कमरे की छत में लगे पंखे के हुक से रस्सी बांधकर फांसी लगा ली। जानकारी होने पर उसे तत्काल उतारा गया और अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। फांसी लगाकर आत्महत्या के कारणों के बारे में कोई जानकारी होने से परिजनों ने इंकार किया है। दिबियापुर थाने के इंस्पेक्टर विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला गृह क्लेश का सामने आया है।