{"_id":"5e6676248ebc3eeb5a7b91c7","slug":"crime-auraiya-news-knp5495748165","type":"story","status":"publish","title_hn":"घायलों को उपचार के लिए ले रही एंबुलेंस के ड्राइवर का सिर फोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घायलों को उपचार के लिए ले रही एंबुलेंस के ड्राइवर का सिर फोड़ा
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। फफूंद में सड़क दुर्घटना में घायलों को दिबियापुर लेकर जा रही एंबुलेंस के ड्राइवर को एक तीमारदार ने मारपीट कर उसका सिर फोड़ दिया। एंबुलेंस के ड्राइवर ने मामले की शिकायत दिबियापुर थाने में की है।
दिबियापुर सीएचसी की एंबुलेंस के ड्राइवर रोहित पुत्र शिवपाल ने बताया कि सोमवार की शाम फफूंद में बाईपास पर एक दुर्घटना की सूचना मिली। इस पर वह एंबुलेंस को लेकर मौके पर पहुंचा। फफूंद से दो घायलों को लेकर वह दिबियापुर सीएचसी आ रहा था।
रास्ते में घायलों के साथ एक तीमारदार ने उनसे अभद्रता शुरू कर दी। इस पर उनसे एंबुलेंस में शांत बैठने को कहा। इस बीच एक तीमारदार ने उसका सिर फोड़ दिया। दिबियापुर थाने के दरोगा जितेंद्र कुमार ने बताया कि घायल ड्राइवर का चिकित्सकीय परीक्षण कराया जा रहा है। संवाद