फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   crime

ससुरालीजनों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला

Fri, 21 Feb 2020 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
crime
औरैया। मोहल्ला ओमनगर निवासी एक विवाहिता ने महिला थाने में तहरीर देकर ससुराल वालों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति समेत ससुराल के पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ओमनगर निवासी रोली श्रीवास्तव पत्नी आशीष श्रीवास्तव उर्फ रिंकू ने महिला थाने में दी तहरीर में कहा है कि उसकी शादी जुलाई 2014 को अछल्दा थाना क्षेत्र के सरांय बाजार निवासी आशीष श्रीवास्तव उर्फ रिंकू पुत्र दिनेश चंद्र के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल वाले दहेज में सात लाख रुपये की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे। वह सब कुछ सहते हुए ससुराल में चार साल रही। इस बीच उसके एक पुत्री पैदा हुई। पुत्री पैदा होने के बाद ससुराल वालों का उत्पीड़न और बढ़ गया।
विज्ञापन

लगभग एक साल पहले ससुराल वालों ने दहेज की मांग पूरी न होने के चलते उसको मारपीट कर पुत्री के साथ घर से निकाल दिया। इसके बाद रिश्तेदारों के हस्तक्षेप पर उसके पति उसे विदा कराकर ले गए। 20 जनवरी 2020 की शाम को उसके पति आशीष श्रीवास्तव उर्फ रिंकू, ससुर दिनेश चंद्र श्रीवास्तव, सास वीरेंद्र कुमारी, ननद कल्पना उर्फ प्रीती व ननदोई सर्वेश उर्फ गुड्डी ने जबरन उससे कुछ कोरे कागजों पर हस्ताक्षर कराकर मारपीट कर पुत्री समेत घर से बाहर निकाल दिया। पीड़ित की तहरीर पर महिला थाने की पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed