{"_id":"5e39bd448ebc3ee5ce01b1d5","slug":"crime-auraiya-news-knp542543868","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूट के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
विज्ञापन
अयाना (औरैया)। करमपुर हाईवे पर तीन दिन पहले शिक्षक से हुई लूट के मामले में पुलिस ने हसुलिया मोड़ से एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से तमंचा, कारतूस व दो मोबाइल फोन बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
शिक्षक संदेश एक फरवरी को मुरादगंज से कोचिंग पढ़ाकर घर जा रहे थे। करमपुर हाईवे पर एक रेस्टोरेंट के पास तीन बदमाशों ने संदेश को रोका। मोबाइल फोन व 19 हजार रुपये नगद लूटकर भाग गए। शिक्षक संदेश ने अयाना थाने में तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही थी। मंगलवार को सुबह दरोगा सतीश चंद्र व संजय दत्त ने हसुलिया मोड़ पर हसुलिया निवासी भोले उर्फ अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक आरोपी के पास से एक तमंचा, चार कारतूस और दो मोबाइल फोन बरामद हुआ है। पूछताछ में आरोपी ने संदेश के साथ लूट की घटना कबूल की है। पुलिस का कहना है कि भोले उर्फ अभिषेक के बाकी साथियों की तलाश की जा रही है। दोपहर बाद आरोपी भोले को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।