{"_id":"5e3717628ebc3e99f10058a7","slug":"crime-auraiya-news-knp5421210146","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
फफूंद (औरैया)। थाना क्षेत्र के गांव फतेहपुर रामू में सास-ससुर के साथ अकेली रह रही नवविवाहिता का शव शनिवार की शाम घर के कमरे के अंदर संदिग्ध अवस्था में फांसी के फंदे पर झूलता मिला था। विवाहिता के मायके पक्ष ने दहेज की मांग को लेकर हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए ससुराली पक्ष के छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
अरविंद कुमार की 21 वर्षीय पुत्रवधू रीता पत्नी ललित कुमार की लाश संदिग्ध अवस्था में घर के अंदर बने कमरे की छत के पंखे में फंदे पर लटकी हुई मिली थी। घर का मुख्य गेट अंदर से बंद था। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त मृतका की सास खेतों पर गई हुई थी और उसके लौटने पर मुख्य गेट न खुलने से गांव के लोगों द्वारा छत से जाकर देखने पर घटना का पता चल पाया था। सूचना पाकर मृतका के मायके हिमांयूपुर थाना बकेवर जनपद इटावा से पिता, भाई व अन्य परिजन मौके पर जा पहुंचे और दहेज की मांग को लेकर पुत्री की हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे।
घटना की जानकारी पर अपर एसपी कमलेश दीक्षित, सीओ अजीतमल कमलेश नारायण पांडेय, इंस्पेक्टर अखिलेश जायसवाल व फोरेंसिक टीम सहित पहुंचे थे। पुलिस ने रात में ही शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। मृतका के पिता राजकुमार की तहरीर पर पुलिस ने सास राजकुमारी, पति ललित कुमार, देवर विनय कुमार व विनीत पुत्रगण अरविंद कुमार एवं चाचा सुमित नारायण, चाची सरिता देवी निवासी महानेपुर थाना इकदिल इटावा के खिलाफ दहेज में अपाचे बाइक व 50 हजार रुपये नगद की मांग को लेकर पुत्री को प्रताड़ित करके उसकी हत्या किए जाने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है।