{"_id":"5e2c8e308ebc3e4aec68013f","slug":"crime-auraiya-news-knp540675073","type":"story","status":"publish","title_hn":"कागज न दिखाने पर तीन टूरिस्ट बसों को किया सीज, एक का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कागज न दिखाने पर तीन टूरिस्ट बसों को किया सीज, एक का चालान
विज्ञापन
बेला (औरैया)। टूरिस्ट बसों की फिटनेस और परमिट को लेकर शुक्रवार को कस्बे में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान दिल्ली की सवारियां भर रहीं तीन टूरिस्ट बसों को कागज न दिखाने पर सीज किया गया। इसके अलावा एक टूरिस्ट बस का चालान किया गया है। इस कार्रवाई से बस संचालकों में अफरातफरी मची रही।
पीटीओ रेहाना बानो ने शुक्रवार की शाम बेला कस्बे में टूरिस्ट बसों की फिटनेस और परमिट को लेकर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कस्बे में दिल्ली की सवारियां भर रहीं तीन टूरिस्ट बसों को रोककर उन्होंने ड्राइवर से कागज मांगे। कागज नहीं दिखाने पर तीनों बसों को सीज कर दिया। एक बस का चालान किया गया है।
पीटीओ रेहाना बानो ने बताया कि परिवहन विभाग की ओर से आकस्मिक चेकिंग की गई थी। चेकिंग के दौरान टूरिस्ट बसों में आपातकालीन द्वार व अग्निशमन यंत्र नहीं पाए गए। साथ ही परमिट व फिटेस संबधी कोई भी कागजात नहीं मिले, जिस पर बसों को सीज करने की कार्रवाई की गई है। सीज सभी बसों को बेला थाने में खड़ा करा दिया गया है। दिल्ली जाने वाली सवारियों को अन्य वाहनों से भेजने की व्यवस्था की गई।