{"_id":"5e28970b8ebc3e4b5703b1e2","slug":"crime-auraiya-news-knp5400856166","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में छात्रा ने लगाई फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में छात्रा ने लगाई फांसी
विज्ञापन
फोटो 22एयूआरपी11- मृतका की फाइल फोटो फोटो 22एयूआरपी12- विलाप करती मृतका की मां व अन्य परिवार की महिलाएं
- फोटो : AURAIYA
फफूंद (औरैया)। गांव शेरपुर सरैया में मंगलवार की रात ग्यारहवीं कक्षा की छात्रा ने कमरे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह परिजनों को युवती का शव फंदे से लटका मिला। मृतका के पिता ने थाने में सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम में लिए भेज दिया है। परिजन कारण नहीं बता सके हैं।
फफूूंद थाना क्षेत्र के गांव शेरपुर सरैया निवासी राघवेंद्र सिंह यादव उर्फ गुड्डू पुत्र बलवीर सिंह यादव ने पुलिस को बताया कि सोमवार को वह अपनी ससुराल जिला कानपुर देहात के थाना रूरा के गांव निजामतपुर में अपनी पत्नी गीता देवी व छोटी पुत्री शिवानी को साथ लेकर गया था। घर पर उसकी पुत्री आकांक्षा उर्फ सोनम, पिता बलवीर सिंह, मां त्रिवेणी देवी और 10 वर्षीय पुत्र शिवा थे।
बताया कि मंगलवार की शाम को आकांक्षा ने घर पर खाना बनाकर सभी लोगों को खिलाया। खाने के बाद पिता बलवीर, मां त्रिवेणी और पुत्र शिवा घर के बाहर बने कमरे में सो गए। आकांक्षा घर के ऊपर बने कमरे में सोने चली गई। सुबह जब आकांक्षा काफी देर तक नीचे नहीं आई, तो मां त्रिवेणी देवी ऊपर कमरे में पहुंची। जहां उन्होंने कमरे की छत में लगे कुंडे में साड़ी के फंदे से आकांक्षा को लटका पाया। त्रिवेणी देवी की चीख सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और जानकारी उन्हें दी। पिता ने थाने में आत्महत्या की तहरीर दी है। मृतका आकांक्षा उर्फ सोनम औरैया स्थित तिलक इंटर कालेज में कक्षा 11 की छात्र थी। वह अपने भाई बहनों में सबसे बड़ी थी।