फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   crime

शिखा पाल हत्याकांड : आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही पुलिस

Tue, 21 Jan 2020 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2020 12:01 AM IST
विज्ञापन
crime
फफूंद (औरैया)। भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व मंडल उपाध्यक्ष शिखा पाल की हत्या के मामले में अभी तक पुलिस के हाथ खाली हैं। पुलिस ने कई संभावित ठिकानों पर दबिश दी है। मुख्य आरोप प्रवीण समेत चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की जा रही है। लेकिन अभी तक हत्याकांड के बाबत कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है। हालांकि पुलिस का दावा है कि शिखा पाल के हत्यारोपियों को शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

फफूंद थाना क्षेत्र के गांव रतवा निवासी भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व मंडल उपाध्यक्ष शिखा पाल पुत्री राम आसरे पाल की शनिवार की रात हत्या कर दी गई थी। शव सल्हापुर गांव के शराब ठेके के पास स्थित यूकेलिप्टस के बाग में मिला था। शिखा पाल के साथ गया गांव का एक किशोर विनय गायब था, जो रविवार की देर रात पुलिस को मिल गया था। पुलिस उससे भी पूछताछ कर घटना के बारे में सुराग लगाने की कोशिश कर रही है। मृतका शिखा पाल के पिता राम आसरे पाल की तहरीर के आधार पर पुलिस शराब ठेके के सेल्समैन प्रवीण कुमार व तीन अज्ञात के खिलाफ दुष्कर्म का प्रयास व हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी है। रविवार की रात में भी पुलिस ने आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी। रात में पुलिस गांव रतवा के ही एक अन्य युवक को थाने ले आई। इटावा में भी आरोपी की तलाश गई। पर खाली हाथ लौट आई। जानकारी मिली है कि पुलिस आरोपियों के रिश्तेदारों से भी पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

वहीं, शिखा पाल के साथ मौजूद किशोर विनय के गायब होने व बाद में मिलने के बाबत ग्राम प्रधान आमपुर अश्वनी कुमार ने बताया कि रविवार को उनकी मोबाइल फोन पर विनय से बात हुई थी। विनय का कहना था कि आरोपी उसे जबरदस्ती इटावा ले गए थे। वहां रात भर रखने के बाद रविवार को उसे अनंतराम टोल प्लाजा पर छोड़ दिया गया था, वहां से वह सिकंदरा चला गया। प्रधान ने बताया कि विनय काफी सहमा हुआ था। उन्होंने उसको तसल्ली देकर पुलिस का सहयोग करने को कहकर औरैया बुलाया। पुलिस ने विनय को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फफूंद थाने के एसओ अखिलेश जायसवाल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कुछ स्पष्ट नहीं हुआ है। बिसरा सुरक्षित कर जांच के लिए भेजा जाएगा। पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है, जल्द घटना का खुलासा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed