फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   crime

अराजकत्वों की हरकत से जलते-जलते बचा शहर, पुलिस ने संभाला मोर्चा

Fri, 10 Jan 2020 12:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2020 12:13 AM IST
विज्ञापन
crime
औरैया। खानपुर कस्बे में फौजी के साथ मारपीट की घटना को लेकर हिंदू संगठनों में आक्रोश बढ़ने से माहौल गरम हो गया है। गुरुवार को कोतवाली का घेराव, कस्बे में नारेबाजी व एक अंडे की दुकान में तोड़फोड़ के बाद तनाव की स्थिति बन गई। बहरहाल पुलिस प्रशासन ने सूझबूझ के साथ स्थिति को काबू में किया।
विज्ञापन

एहतियातन एएसपी व एडीएम ने पुलिस व पीएसी बल के साथ कस्बा खानपुर समेत औरैया में फ्लैग मार्च किया। मौके पर फोर्स तैनात कर दी गई है। उधर, देर रात दोनों पक्षों ने पुलिस प्रशासन को भरोसा दिलाया कि अब इस मसले को लेकर कोई आंदोलन नहीं होगा।
विज्ञापन

गुरुवार को कोतवाली के बाहर प्रदर्शन कर रहे हिंदू संगठनों के लोगों को एएसपी कमलेश दीक्षित की ओर से नामजद लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद जहां मामला शांत हो गया था। थोड़ी ही देर बाद बाइक सवार कुछ अराजकतत्वों ने कस्बा खानपुर पहुंचकर नारेबाजी कर माहौल बिगाडने का काम किया। जिस पर वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने बाइक सवारों को खदेड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान पकड़ में आए तीन लोगों पर पुलिस ने डंडे बरसाए, जिससे वह घायल हो गए। इसके चलते कस्बा खानपुर का बाजार बंद हो गया। जानकारी होते ही सीओ सिटी सुरेंद्र नाथ चौधरी भारी पुलिस व पीएसी बल के साथ कस्बा खानपुर पहुंचे, लेकिन तब तक सब इधर-उधर भाग गए। इसके लगभग डेढ़ घंटे बाद बाइक सवार कुछ युवकों ने शहर में इटावा रोड पर संचालित काजू अंडा वाले की दुकान पर पहुंचकर वहां रखे अंडे के डिब्बों समेत पूरी दुकान को पलट दिया, मोहल्ला तकिया के बाहर मांस की दुकान संचालकों को धमकाया। इससे माहौल और खराब हो गया।
जानकारी होते ही सक्रिय पुलिस ने स्थिति को संभाल लिया। इसके चलते शहर में बड़ी घटना होते-होते बची। हालांकि इस घटना के बाद शहर का बाजार बंद हो गया तथा सड़कों पर सन्नाटा पसर गया।

कस्बा खानपुर में नारेबाजी कर रहे आक्रोशित लोगों में से तीन लोगों को कस्बा के लोगों द्वारा बंधक बनाए जाने की सूचना मिलते ही सीओ सिटी सुरेंद्र नाथ यादव भारी पुलिस व पीएसी बल के साथ मौके पर पहुंचे। जहां छानबीन के दौरान उक्त खबर गलत मिली। जिस पर पुलिस ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed