{"_id":"5db5b8af8ebc3e93aa194136","slug":"crime-auraiya-news-knp5223188112","type":"story","status":"publish","title_hn":"में जुआ पकडने गए कांस्टेबलों को लोगों ने धुना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
में जुआ पकडने गए कांस्टेबलों को लोगों ने धुना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयाना/औरैया। अयाना क्षेत्र में शनिवार देर रात ग्राम खेरा डांडे में बिना थाना इंचार्ज की जानकारी व आदेश के सादा ड्रेस में जुआ पकड़ने गए दो सिपाहियों को ग्रामीणों ने आम आदमी समझकर जमकर धुन दिया। कुछ लोगों को जानकारी हुई तो उन्होंने बीच-बचाव किया लेकिन आक्रोशित लोगों ने उन्हें भी मारपीट कर घायल कर दिया। दूसरे दिन सुबह थाना पुलिस में घायल लोगों की ओर से चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। जानकारी मिलते ही एसपी ने दोनों सिपाहियों द्वारा बिना आदेश व जानकारी के जुआ पकड़ने जाने को लेकर सीओ अजीतमल को जांच कर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं।
ग्राम खेराडांडे में शनिवार की रात अयाना थाना में तैनात सिपाही दिलीप कुमार व आशुतोष बिना जानकारी के जुआ पकड़ने के इरादे से सादा ड्रेस में पहुंचे। उन्होंने मौके पर मौजूद लोगों पर दबाव बनाने का प्रयास किया। इस पर ग्रामीणों ने उन्हें पकड़ लिय और धुनाई शुरू कर दी। पुलिस को जुआ की सूचना देने वाले ग्राम बीझलपुर निवासी माइकल पुत्र दीनदयाल व घटनास्थल के पास रहने वाले नाथूराम ने उक्त दोनों सिपाहियों को पिटते देखा तो वह उन्हें बचाने लगे। उनके साथ भी मारपीट की गई जिससे वह भी घायल हो गए।
थानाध्यक्ष अयाना गया प्रसाद वर्मा ने बताया कि दोनों सिपाही बिना उनके आदेश व जानकारी के ही जुआ पकड़ने गए थे। जहां उनके साथ कुछ लोगों ने मारपीट कर दी। वहीं उनको बचाने के दौरान माइकल व ग्राम खेराडांडे निवासी नाथूराम नाम को भी पीट दिया गया। उन्होंने बताया कि मामले में गांव निवासी नाथूराम की तहरीर पर पुलिस ने खेराडांडे निवासी देशराज पुत्र सुखलाल, रंगलाल पुत्र श्याम बिहारी, ब्रजेश पुत्र जय सिंह, उपेंद्र सिंह पुत्र प्रेम नरायन केे खिलाफ थाना अयाना में एनसीआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन
बताया कि मारपीट की घटना को लेकर दोनों कांस्टेबलों की तरफ से कोई जानकारी नहीं दी गई। इस कारण से उनकी डॉक्टरी भी नहीं कराई जा सकी। मजे की बात तो यह है कि इस मामले में अयाना थाना पुलिस ने उक्त आरोपियों को सिर्फ शांतिभंग की धारा में ही चालान करके इतिश्री कर दी।
उधर, एसपी सुनीति का कहना है कि दो कांस्टेबलों के साथ ग्रामीणों द्वारा मारपीट किए जाने का मामला संज्ञान में है। इस प्रकरण में बिना अनुमति के जुआ पकडने के लिए सादा ड्रेस में जाने की बात गंभीर है। इसमें सीओ अजीतमल को जांच सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट आने पर कांस्टेबलों पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।