{"_id":"5da621228ebc3e93b532d3ee","slug":"crime-auraiya-news-knp5199541184","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने हत्यारोपी पिता-पुत्र के खिलाफ दर्ज की एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने हत्यारोपी पिता-पुत्र के खिलाफ दर्ज की एफआईआर
विज्ञापन
फफूंद (औरैया)। फफूंद थाना क्षेत्र के गांव पुरवा कुशल कन्हों में सोमवार को खेत में पानी को लेकर हुए विवाद में एक किसान की हत्या के मामले में मृतक के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने पिता-पुत्र के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने दबिश दी। एसओ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शॉक व हेमरेज से मृत्यु दर्शाई गई है।
सोमवार को गांव पुरवा कुशल (कन्हों) निवासी किसान बाबूराम दुबे पुत्र बच्चन लाल का खेत में पानी को लेकर पड़ोसी खेत मालिक बनवारी लाल दोहरे पुत्र दुर्जन लाल से विवाद हो गया। जिस पर दुर्जन व उनके पुत्र राजेश दोहरे निवासी ग्राम कन्हों ने फावड़े के डंडे से उनके हमला कर दिया। इस बीच बाबूराम का दिव्यांग नाती टिल्लू खाना लेकर वहां जा पहुंचा नाना को बुरी हालत में में देख वह दौड़ कर गांव आया और घर की महिलाओं व गांव के लोगों को इशारे में पूरी बात समझाई। जिस पर परिजन और ग्रामीण खेतों की ओर दौड़ पड़े। जिन्हें देख बनवारी व उसका पुत्र मौके से भाग निकला। परिजन जब तक अस्पताल ले जाते किसान ने दम तोड़ दिया। सूचना पर सीओ अजीतमल पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने घटना की रात के हत्यारोपी की तलाश में कई जगह दबिश दी, लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिली। सोमवार की रात अखिल भारतीय ब्राह्मण संगठन के कई पदाधिकारी फफूंद थाने पहुंचे और बाबूराम दुबे की हत्या पर आक्रोश जताते हुए पुलिस से हत्यारोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर गिरफ्तारी की मांग की। रात में थाने पहुंचे मृतक के पुत्र राजेश कुमार दुबे ने अपने पिता की हत्या किए जाने की पुलिस को तहरीर दी और बताया कि आरोपी ने कुछ दिन पहले भी उसके पिता के साथ मारपीट का प्रयास करते हुए देख लेने की धमकी दी थी। जिसकी वह रंजिश रखे हुए था घटना के बाद हत्यारोपी पिता-पुत्र एलानिया उनके परिवार को बुरा अंजाम भुगतने की भी धमकी दी। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद मृतक का गांव में अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतक के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने हत्यारोपी पिता-पुत्र के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश जायसवाल ने बताया कि रिपोर्ट में शॉक व हेमरेज से मृत्यु को दर्शाया गया है।