फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   crime

एटीएम पर चोरों का धावा, एटीएम के ऊपरी पैनल को खोला

Wed, 16 Oct 2019 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
crime
मुरादगंज (औरैया)। कस्बे के चौराहे पर एक दुकान में लगे इंडिया वन के एटीएम को सोमवार की रात चोरों ने तोड़ दिया। हालांकि, लोगों के जागने से वह एटीएम का सिर्फ ऊपरी हिस्सा और सीसीटीवी कैमरे को तोड़ पाए। मंगलवार को सुबह स्थानीय दुकानदारों की सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर जांच-पड़ताल की। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। पुलिस की सूचना पर इंडिया वन के कर्मचारी ने कैश प्लेट निकालकर कैश गिना और बताया कि पूरा कैश सही सलामत है। कर्मचारी के मुताबिक, सोमवार को एटीएम में 10 लाख रुपये लगाए थे।
विज्ञापन

स्थानीय चौराहे पर एक दुकान में इंडिया वन का एटीएम लगा हुआ है। सोमवार की रात किसी समय चोरों ने उक्त एटीएम को तोडने की कोशिश की। चोरों ने सबसे पहले एटीएम के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे को तोड़ा और अंदर जाकर रिकॉर्डिंग मशीन को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद चोरों ने एटीएम को खोलने की कोशिश की। जिसमें चोर सिर्फ ऊपर का पैनल ही खोल सके। मनी प्लेट तक नहीं पहुंच सके। अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस दौरान गश्ती पुलिस या किसी स्थानीय निवासी के आ जाने से चोर घटना को अंजाम नहीं दे सके और बीच में ही छोड़कर भाग गए। मंगलवार को सुबह करीब 11 बजे रुपये निकालने पहुंचे एक व्यक्ति ने स्थानीय दुकानदारों को मशीन क्षतिग्रस्त होने की सूचना दी। दुकानदारों की सूचना पर अजीतमल कोतवाल दिनेश कुमार बिंद व चौकी प्रभारी प्रमोद शर्मा ने मौका मुआयना किया। घटना की गंभीरता को देखते हुए आलाधिकारियों को अवगत कराया गया। जिस पर एसओजी से एसआई जितेंद्र सिंह व फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने एटीएम कंपनी के कर्मचारियों को भी मौके पर बुला लिया।
विज्ञापन

जांच-पड़ताल व कैश के मिलान के बाद पुलिस टीम ने राहत की सांस ली। इंडिया वन एटीएम कंपनी के कर्मचारी कप्तान सिंह ने बताया कि सोमवार को मशीन में 10 लाख रुपये लगाए गए थे, जिसमें में से 2 लाख 15 हजार 500 रुपये उपभोक्ताओं द्वारा निर्गत किए गए। जबकि, बाकी के 7 लाख 84 हजार 500 रुपये मशीन में सुरक्षित मिले। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि जल्द ही चोरों की पहचान कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed