फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   crime

स्कूल बस के ड्राइवर व हेल्पर को मारपीट कर लूटा

Sun, 06 Oct 2019 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
crime
अजीतमल (औरैया)। कोतवाली क्षेत्र के मलगवां मंदिर के पास बाइक सवार लोगों ने ओवरटेक करके स्कूल की बस को रोक लिया। बस के चालक व हेल्पर को नीचे उतार कर लाठी-डंडे से जमकर पीटा। बस के चालक की नगदी और मोबाइल लूट कर भाग गए।
विज्ञापन

बाबरपुर कस्बे के मोहल्ला नवीन नगर मोहल्ला निवासी रामवीर पुत्र वीरभान सिंह आंबेडकर रोड स्थित विद्यादीप पब्लिक स्कूल की स्कूल बस चलाता है। शनिवार को दोपहर लगभग दो बजे हेल्पर लाल सिंह को स्कूली बस लेकर स्कूल के बच्चे छोड़ने मलगवां मंदिर जा रहा था। रास्ते में भीखमनगर निवासी एक दबंग युवक ने अपने दो अज्ञात साथियों को लेकर बाइक से मौके पर पहुंचा और बस रोकने का प्रयास किया। जब चालक ने बस नहीं रोकी तो उसने ओवरटेक करके बस रोक ली। बच्चों को बस से खींचने लगा।
विज्ञापन

चालक और हेल्पर ने विरोध किया तो दबंगों ने उनकी लाठी-डंडों से पिटाई की। चालक की जेब में पड़े 5363 रुपये व मोबाइल लूट ले गए। मारपीट की घटना को देखकर बस में सवार स्कूल के बच्चे भी घबरा गए। दबंगों के जाने के बाद घायलवस्था में ड्राइवर बस के साथ कोतवाली पहुंचा। जहां पूरे घटना की जानकारी दी। पुलिस ने घायल ड्राइवर को को सीएचसी अजीतमल में भर्ती कराया गया। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार बिंद ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed