फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   crime

अंर्तजनपदीय गिरोह के तीन सदस्य मुठभेड़ में गिरफ्तार

Sat, 05 Oct 2019 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
crime
दिबियापुर (औरैया)। थाना दिबियापुर पुलिस ने अंतर्जनपदीय बकरी चोर गिरोह के तीन सदस्यों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से बकरी चोरी के दौरान प्रयोग में लाई गई स्कार्पियो, बकरी चोरी से बिक्री रुपये एवं तमंचे भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस पर हमले की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि गुरुवार देर रात कुछ बदमाश गहेसर मोड़ पर लूट की योजना बना रहे थे। इंस्पेक्टर निर्भय चंद्र के साथ पुलिस टीम ने उनको टोका तो उन्होने फायरिंग कर दी। हालांकि पुलिस ने घेराबंदी करके आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए बदमाशों ने अपने नाम पुत्तन उर्फ इरफान एवं सलमान पुत्रगण महफूज, जीतू पुत्र आदेश निवासीगण कस्बा व थाना शिवराजपुर कानपुर नगर बताया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला के अनुसार पकड़े गए बदमाशों ने बताया है कि वह लोग स्कार्पियो से रात के समय घर के बाहर बंधी बकरियां चोरी कर लेते थे। बाद में इन्हें बेचकर मिले रुपए आपस में बांट लेते थे। उनके पास से दानपात्र से चोरी किए गए 450 रुपए एवं बकरी चोरी करके बेचने से आए 3050 रुपये भी बरामद हुए हैं। बकरी चोरों ने उन्नाव, कानपुर देहात, इटावा, औरैया जिलों से 12 दिन के अंदर 45 बकरी चोरी करने की घटनाएं स्वीकार कीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed